पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे पर गन्ने से भरी ट्रॉली पलटी

हाईवे पर गन्ने से भरी ट्रॉली पलटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निंबोला | इंदौर-इच्छापुरहाईवे पर रविवार रात 12 बजे गन्ने से भरी ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली गन्ना भरकर झिरी स्थित नवलसिंह शकर कारखाना जा रही थी। नारसिंह बाबा मंदिर पुलिया के पास असंतुलित होकर ट्रॉली पलट गई। इससे गन्ना हाईवे पर बिखर गया। ग्राम निम्ना के ट्रैक्टर ड्राइवर दलसिंह जवानसिंह ने बताया कालू मुनसिंह के खेत से गन्ना भरकर शकर कारखाना ले जा रहा था। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलट गई। हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बचा। सोमवार सुबह गन्ना दूसरी ट्रॉली में भरकर कारखाना पहुंचाया गया। हादसे में ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई। ड्राइवर बाल-बाल बच गया।