मुंजोबा महाराज की पूजा-अर्चना की
निंबोला | इंदौर-इच्छापुरहाईवे पर निंबोला-रईपुरा के बीच मुंजाेबा महाराज मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। यहां दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी पाई। हाईवे वे गुजरने वाले लोगों ने भी वाहन रोककर मंदिर में पूजा कर प्रसाद पाया। जितेंद्र सोनवणे, हर्षल पाटील, गणेश चौधरी, महेंद्र सोनवणे, अनिल पाटील सहित अन्य के सहयोग से यहां भंडारा किया गया।