- Hindi News
- निंबोला|इंदौर इच्छापुर हाईवेपर निंबोला पुलिस ने शुक्रवार को चालानी कार्रवाई की।
निंबोला|इंदौर-इच्छापुर हाईवेपर निंबोला पुलिस ने शुक्रवार को चालानी कार्रवाई की।
निंबोला|इंदौर-इच्छापुर हाईवेपर निंबोला पुलिस ने शुक्रवार को चालानी कार्रवाई की। इस दौरान 20 चालान बनाकर 4100 रुपए जुर्माना वसूला गया। टीआई अमितसिंह जादौन के निर्देशन में हो रही कार्रवाई में एएसआई रवि गीते, एसएस चौहान, चंद्रकांत महाजन, दयाराम आसरे, अर्जुन चौहान, गिरीराज सिंह, रफीक खान, अशद खान सहित अन्य जवान शामिल थे। हाईवे पर कार्रवाई होती देख वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए निंबोला पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। रोजाना हाईवे पर वाहनों को रोककर लाइसेंस, फिटनेस सहित अन्य दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। कमी पाई जाने पर चालान बनाए जा रहे हैं।
20 चालान बनाए, 4100 रुपए जुर्माना