पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुला मौसम, किसान कपास निकालने में जुटे

खुला मौसम, किसान कपास निकालने में जुटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकसप्ताह से मौसम साफ रहने और बारिश थमने से किसानों की चिंता दूर हुई है। मौसम खुलते ही वे कपास निकालने में जुट गए हैं। इससे खेतों में चहलपहल बढ़ गई है। क्षेत्र में करीब एक हजार एकड़ में कपास फसल लगाई गई है। निंबोला, झिरी, चुलखान, मगरूल, नसीराबाद, बोरी, निम्ना, बसाड़, गारबलड़ी, ठाठर बलड़ी, खामला, बोरगांव खुर्द सहित अन्य गांवों के खेतों में किसान कपास निकाल रहे हैं। खेतों में चहलपहल बढ़ने से मजदूरों को भी काम मिल रहा है। किसानों को कपास के अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है।

पिछले दिनों लगातार बारिश होने से कपास फसल प्रभावित हो रही थी। डेंडू काले पड़ रहे थे। फसल पर कोकड़ा रोग लग रहा था। इससे किसान चिंतित थे। अब मौसम साफ होने और धूप निकलने से किसानों को राहत मिली है। किसान बाड़ू महाजन, रामदास महाजन, राजेश पाटील ने बताया मौसम खुलते ही खेतों से कपास निकाल रहे हैं। रोजाना 50 किलो से 1 िक्वंटल तक कपास निकाला जा रहा है। प्रभाकर भरसागे, राजेश भावसार ने बताया लगातार बारिश के कारण खेत नहीं जा पा रहे थे। इससे फसल की देखभाल नहीं हो पाई। फसल में खरपतवार उग आई थी। अब इसे साफ किया जा रहा है।

किसानों ने मजदूर लगाकर कपास निकलवा रहे हंै।