- Hindi News
- आंधी के साथ बारिश से 11 केवी लाइन में फॉल्ट
आंधी के साथ बारिश से 11 केवी लाइन में फॉल्ट
शुक्रवार रात में तेज बारिश और हवा के कारण निंबोला मगरूल रोड पर करीब रात 9 बजे 11 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे रातभर क्षेत्रवासी अंधेरे में रहे। इससे ग्रामीणों को रातभर परेशान होना पड़ा। दूसरे दिन सुबह 8 बजे बिजली सुचारु हो पाई।
सुबह 8 बजे निंबोला ग्रिड के कर्मचारियों ने पहुंचकर केवी लाइन में हुए फॉल्ट का दुरुस्तीकरण किया। तब बिजली सप्लाय सुचारू हो पाया। इसके पश्चात भी निंबोला ग्रिड में तकनीकी खराबी के कारण शनिवार सुबह 9 बजे से 10 बजे तक पुन: बिजली व्यवस्था बाधित रही। कर्मचारियों द्वारा कुछ देर में तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया गया। शुक्रवार रात हुए फाॅल्ट होने से निंबोला, मगरूल, मचलपुरा, झिरी, चुलखान, झांझर, गारबलडी, खामला आदि क्षेत्रोें में रातभर ब्लैक आउट रहा। जिससे 20 हजार से अधिक ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात्रि में बिजली व्यवस्था बंद होने से पंखे कूलर बंद थे। इससे क्षेत्र में मच्छरों का आतंक रहा।
निंबोला विद्युत ग्रीड में तकनिकी खराबी और केवी लाईन में फॉल्ट होने से क्षेत्र के 10 गांवो में रहा ब्लैक आउट।