पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट की साजिश रचते पांच गिरफ्तार, तीर कमान जब्त

लूट की साजिश रचते पांच गिरफ्तार, तीर-कमान जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईवेसे 200 मीटर दूर बैठकर लूट की साजिश रच रहे पांच बदमाशों को निंबोला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से गोफन, तीर-कमान और लठ भी जब्त किए हैं। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर पांचों को धरदबोचा। बदमाशों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ में हाईवे से आठ बैल लूटने और अन्य लूट की साजिश रचने की बात कबूली। निंबोला पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि हाईवे के पास बैठे पांच बदमाश लूट की साजिश रच रहे हैं। इस पर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। शाम करीब 5.30 बजे खातला और दहीनाला के बीच घेराबंदी की गई। पुलिस को देख बदमाश सकते में गए। लेकिन उनके भागने से पहले पुलिस जवानों ने उन्हें धरदबोचा। निंबोला थाना टीआई अमितसिंह जादौन ने बताया चीड़ियामालपानी निवासी भूरा गीना, भीका किशन तड़वी, गीना किशन, रायला हाजी, रहीम तुराब इंदौर-इच्छापुर हाईवे किनारे बैठकर लूट की साजिश रच रहे थे। उनके पास हथियार भी थे। संभवत: वह लूट के दौरान हमला भी करने वाले थे। बदमाशों ने शनिवार को आठ बैल लूटे थे।

निंबोला पुलिस ने की कार्रवाई

आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।