- Hindi News
- निंबोला| 15 दिन से लगातार हो रही बारिश से किसान
निंबोला| 15 दिन से लगातार हो रही बारिश से किसान
निंबोला| 15 दिन से लगातार हो रही बारिश से किसान परेशान थे। अब मौसम खुलने से उन्हें राहत मिली है। चार दिन से मौसम साफ रहने के कारण खेतों में चहलपहल बढ़ गई है। मजदूरों को भी काम मिला है। बारिश के कारण खेतों में खरपतवार उग आई थी। किसानों का कहना है लगातार बारिश होने से उत्पादन पर असर पड़ सकता है। खेतों में काम नहीं हो पा रहे थे। कपास फसल पर बीमारी लग रही थी। इस कारण फसल पर कीटनाशक का छिड़काव किया गया। बारिश थमने के बाद किसान हल-बक्खर से खेतों को साफ करने में जुटे हैं।
4 दिन से मौसम साफ, खेतों में बढ़ी चहल-पहल