पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कचरा जमा कर गड्‌ढे में डालें, खाद बनाएं

कचरा जमा कर गड्‌ढे में डालें, खाद बनाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुलखान को स्वच्छ बनाने के लिए पंचायत ने गांव के बाहर दो गड्‌ढे खोदे हैं। इसमें प्लास्टिक व अन्य कचरा डालकर खाद बनाई जा रही है। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को गांव में रैली निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों व पंचायत सदस्यों ने शामिल होकर स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।

सचिव पुंडलिक महाजन ने बताया गांव को खुले में गंदगी से मुक्त बनाने के लिए रैली निकाली गई। ग्रामीणों को समझाइश देकर कहा घर के आसपास गोबर के ढेर, कूड़ा-कचरा जमा न करें। कचरे को एकत्रित कर गांव के बाहर बने गड्‌ढे में डालें। खुले में गंदगी करने से बचें। सुविधाघर निर्माण के लिए पंचायत में आवेदन दें। शासन की योजना में सुविधाघर का निर्माण किया जाएगा। यदि कोई गांव में गंदगी करते मिलता है तो पंचायत द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचायत समन्वयक रामकृपाल कौल, नोडल अफसर महेशकुमार खराड़िया, सरपंच सुखराम रंगु, पंच कुसुमबाई पोपट, सकीना हबीब, इस्माइल तड़वी सहित शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद थे।

चुलखान में स्वच्छता को लेकर रैली निकाली गई।

खबरें और भी हैं...