बैटरी चोरी के आरोपियों को जेल भेजा
निंबोला | हसनपुरा में गुरुवार रात ग्रामीणों ने दो युवकों को सौर लाइट की बैटरी चुराते रंगे हाथ पकड़ा था। लोगों ने युवकों को निंबोला थाने में सौंपा। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजा। मांडवा के जितेंद्र पिता रामसिंह बारेला और भूरा उर्फ गंगाराम पिता रतन बारेला सौर ऊर्जा लाइट की बैटरी चुराकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ा।