वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन किया
निंबोला | वसंत पंचमी पर शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने कलश यात्रा निकाली। प्रमुख मार्गो से विद्यार्थी कलश शिरोधार्य कर निकले। इसमें आचार्य सहित पालक शामिल हुए। स्कूल में सभी विद्यार्थियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। मुख्य अतिथि इंदूमती मोरे, पंडित नेहते, ज्ञानेश्वर महाजन, आचार्य सोनाली केथवास, रेखा पदमे, योगिता पाटील, अर्चना पाटील सहित 40 से अधिक विद्यार्थी मौजूद थे।