जंगली सूअरों ने उखाड़े केले के 500 पाैधे
झिरी के एक खेत में गुरुवार रात जंगली सूअरों ने 500 से अधिक केले के पौधे उखाड़ दिए। इससे किसान को काफी नुकसान हुआ है। देररात जंगली सूअरों ने किसान तरूण बंसीलाल तारवाला के खेत में 500 पौधे नष्ट किए। इनके खेत में 9 हजार केले के पाैधे लगे हैं। जंगली सूअरों ने पौधे उखाड़ने के साथ सिंचाई के लिए लगी ड्रीप नली तोड़ दी। इससे किसान को काफी नुकसान हुआ है।
किसान तरूण तारवाला ने बताया खेत में लगी फसल छोटी है। घड़ आने के पहले ही सूअरों ने नष्ट कर दी। शासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। हम जंगली सूअरों को मारते हैं तो शासन द्वारा कार्रवाई की जाती है। लेकिन फसलों के बचाव के लिए कुछ नहीं हो रहा है। आसपास के खेतों में फसल अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। इससे सूअर केले के खेत में पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान को लगभग 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। निंबोला क्षेत्र के नसीराबाद, बोरी, बसाड़, निम्ना, चांदनी, बोरसल, मगरूल, गारबलड़ी, ठाठरबलड़ी, खामला, चुलखान में हर दिन जंगली सूअर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब तक करीब 25 फीसदी फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
झिरी में जंगली सूअरों ने 500 से अधिक केले के पौधे उखाड़ दिए।