पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संचालकों को बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश

संचालकों को बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संचालकों को बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश

निंबोला |
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर निंबोला पुलिस ने सर्चिंग की। यहां पर टीआई लखनसिंह बघेल ने पुलिस टीम के साथ पेट्रोल पंप संचालकों को समझाइश दी और हेलमेट नहीं पहनने वालों को पेट्रोल नहीं देने की बात कही। दोपहर के बाद पुलिस जवानों ने थाने के पास चालानी कार्रवाई भी की। यहां पर पुलिस जवानों ने बिना हेलमेट के बाइक चला रहे युवकों को समझाइश दी गई। नियम विरुद्ध चल रहे वाहन चालकों के आठ चालान बनाए और दो हजार रुपए जुर्माना भी वसूला। चालकों को पास में दस्तावेज रखने की समझाइश दी गई।। दोपहर दो से चार बजे तक हुई कार्रवाई में एएसआई रवि गीते, आरक्षक नेलसन बरनाड़, मेलसिंह सोलंकी सहित अन्य जवान शामिल थे।

खबरें और भी हैं...