पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान हो यहीं मेरी पूंजी

हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान हो यहीं मेरी पूंजी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहां पर उपस्थित सभी दिव्यांग बच्चों के ऑपरेशन हो। वह स्वयं अपने पैरों पर खड़े हो सामान्य बच्चों के समान दौड़े। यही मेरा लक्ष्य है। हर बच्चे के चेहरे पर सदैव मुस्कान हो यहीं मेरी पूंजी है।

श्रीकांता विकलांग सेवा ट्रस्ट झाकर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में अध्यक्ष वल्लभदास अग्रवाल ने यह बात कही। ट्रस्ट के अध्यक्ष वल्लभदास अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में करीब 119 दिव्यांग बच्चों के आॅपरेशन शासन, प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से कराकर उन्हें नई जिंदगी प्रदान कर चुके हैं। शिविर में करीब 150 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर्स एसोसिएशन सेंधवा ने किया। साथ ही दवाइयों का वितरण भी किया गया। इसमें बच्चों को ब्लड ग्रुप भी बताए गए। डॉक्टर्स एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. कानूनगो ने कहा पैसा तो सभी कमाते हैं लेकिन इस जगह सेवाएं देकर हमने हमारी शपथ को नई ऊंचाई दी है। संस्था की ओर से बैड-शीट व चादर का वितरण किया। इसमें डॉ. प्रतीक चोपड़ा, डॉ. अर्चना पटेल, डॉ. निमिता मंगल, डॉ. सफी शेख, डॉ. अतुल पटेल, डॉ. सुमित अग्रवाल, डॉ. समीर दामेरकर, डॉ. रईस शेख ने नि:शुल्क सेवाएं दी। वार्षिक बैठक में गीता विष्णुप्रसाद को ट्रस्टी नियुक्त किया। इस दौरान पीरचंद्र मित्तल, कलावती किराडे, विष्णुप्रसाद, ट्रस्टी केआर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, श्याम गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

दिव्यांग बच्चों को संबोधित करते अध्यक्ष वल्लभदास अग्रवाल।

कार्यक्रम
खबरें और भी हैं...