शिव टेकडी का स्थापना दिवस मनाया
निवाली | नगर के पास स्थित शिव टेकडी का 17वां स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया गया। इसमें सुबह 7बजे से भगवान शंकर का अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। रात में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें समिति के सदस्यों ने शिव चालीसा का पाठ किया। मंदिर में सुबह से भक्तों के दर्शन के लिए भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान नानू राठौड़, राकेश पंडित, सुनील वर्मा, आरडी गंगवाल, प्यारसिंह भाई, कल्याण बघेल, लखन बघेल, साेनू सिंह, राजू डावर, राजकमल नायक, सकु बाबा, भागा बघेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।