सर्वोदय मेला आज बड़वानी तहसील में अवकाश घोषित
सर्वोदय मेला आज बड़वानी तहसील में अवकाश घोषित
बड़वानी | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के श्राद्ध दिवस पर शुक्रवार को राजघाट पर सर्वोदय मेला लगेगा। राजघाट पर श्रद्धांजलि के बाद सफाई अभियान होगा। कलेक्टर अजयसिंह गंगवार ने सर्वोदय मेला के मद्देनजर बड़वानी तहसील के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसके चलते तहसील क्षेत्र के सभी कार्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे। सर्वोदय मेला समिति, ग्राम भारती आश्रम टवलई, कस्तूरबा वनवासी कन्या आश्रम निवाली, रासेयो बड़वानी ने राजघाट पर कार्यक्रम रखा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक श्रमदान, गांधी विविध रूप प्रदर्शनी, खादी व साहित्य स्टाल का अवलोकन, अस्थि कलश स्थल पर श्रद्धांजलि, संबोधन व सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी। गुरुवार शाम को नगर पालिका अमले ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की।