निवाली | नगरसे 8 किमी दूर बड़गांव के 8 सदस्यों का दल शनिवार शाम को सेंधवा रोड स्थित स्वर संगम पंडाल से पावागढ़ के लिए साइकिल से रवाना हुआ। यहां माता के दर्शन कर नगर सहित क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। यह यात्रा अष्टमी के दिन वापस निवाली पहुंचेगी।