माता को दी नम आंखों से विदाई
सालखेड़ा|सोलहदिन से चल रहे संझा पर्व का बुधवार को समापन हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में घर की दीवारों पर बनने वाली संझा माता को बुधवार को संझा तू थारा घर जा कि थारी माय मार गी.. जैसे गीत गाकर छोटी बालिकाओं ने संझा माता को विदाई दी। सुबह से बालिकाओं ने संझा गीत गाकर विभिन्न खेल खेले। इसके बाद गांव पास नदी में माता का विसर्जन किया।
गांव के पास नदी में संझा माता को विसर्जन के लिए ले जाती बालिकाएं।
निवाली| नगरमें रोजाना शाम को संझा माता के गीतों की गूंज मंगलवार शाम से सुनाई देना बंद हो गई है। मंगलवार को दिनभर बालिकाओं ने संझा पर्व मनाकर माता का विसर्जन किया। देरशाम को सेंधवा रोड स्थित बावड़ी पर माता काे नम आंखों से विदाई दी गई।