- Hindi News
- विद्यार्थी नि:स्वार्थ भाव से ही करें देश की सेवा
विद्यार्थी नि:स्वार्थ भाव से ही करें देश की सेवा
विद्यार्थी नि:स्वार्थ भाव से ही करें देश की सेवा
सेंधवा | विद्यार्थीनि:स्वार्थ भाव से समाज देश की सेवा करे। सभी मिलजुलकर सहयोग की भावना से काम करे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। रासेयो का उद्देश्य समाजसेवा के साथ छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास करना है। शासकीय पीजी कॉलेज में बुधवार को मनाए गए रासेयो दिवस पर यह विचार रिटायर्ड प्रोफेसर श्री वैष्णव ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया रासेयो के तहत होने वाली गतिविधियों से विद्यार्थी का व्यक्तित्व विकास होता है। इससे सेवा का जज्बा जागृत होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम रासेयो पूर्व अधिकारी बीएस जमरे, प्रो. कल्पना कोठारी, मीना भावसार, रासेयो कार्यकर्ता रावत, पदमसिंह कुसमाकर, आशीष सुल्या, मीना मोरे, नमन भाटिया, किशन, तुकाराम बर्डे, अभिजीत, अजय शर्मा मौजूद थे। निवाली रोड स्थित रेणुका कॉलेज में भी रासेयो दिवस मनाया गया। प्रोफेसर विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने उद्बोधन में कहा समन्वय, संयमित अनुशासित जीवन से सफलता मिलती है। छात्र भूषण पाटिल ने पर्यावरण संरक्षण, दिप्ती चौधरी एवं पूर्णिमा डूडवे ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, अनूप बागुल इंजमाम उल हक ने साक्षरता के लिए कार्य करने की बात कही।