- Hindi News
- सांप को देख जीप चालक ने लगाया ब्रेक, बस ने मारी टक्कर
सांप को देख जीप चालक ने लगाया ब्रेक, बस ने मारी टक्कर
नगर से करीब 2 किमी दूर गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे निवाली की ओर से रही जीप ने सांप को देखकर अचानक ब्रेक मार दिया। इसी दौरान पीछे रही यात्री बस ने टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई विवाद के बाद मामला चौकी पहुंचा। जहां अापसी समझाइश के बाद मामला समाप्त हुआ।
गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे निवाली की ओर से रही जीप (एमपी 09 सीएल 3697) के आगे मार्ग पर अचानक सांप गया। इसे देख वाहन चालक ने ब्रेक लगा दिए। वाहन के पीछे रही यात्री बस मां कालिका ट्रेवल्स (एमपी 46 पी 0255) के चालक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालकों में विवाद हो गया। इससे दोनों को पुलिस चौकी ले जाया गया जहां समझौता होने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वाहनों की भिड़ंत में जनहानि नहीं हुई है। लोगों ने बताया इस मार्ग पर कई बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
चौकी पर लगी लोगों की भीड़।