- Hindi News
- 11 श्रद्धालुओं का दल तीर्थयात्रा के लिए रवाना, ढोल ताशों स्वागत किया
11 श्रद्धालुओं का दल तीर्थयात्रा के लिए रवाना, ढोल-ताशों स्वागत किया
मुख्यमंत्रीतीर्थ दर्शन योजना के तहत नगर से 11 तीर्थयात्रियों का दल रवाना हुअा है। इस सभी यात्रियों का श्रीराम मंदिर में स्वागत कर विदाई दी गई। उपसरपंच अखिलेश सोनी ने बताया सभी तीर्थयात्रियों का श्रीराम मंदिर में स्वागत किया।
सभी को ढोल ताशों से बस स्टैंड तक विदाई दी गई। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत निवाली के ओंकार जैमाल, सीताराम मालवीय प|ी सुमनबाई, सीताराम सुभद्राबाई राठौड़, हीरालाल मंडलोई दगुबाई मंडलोई, राधेश्याम कलाबाई चौहान, रमेशचंद्र राठौड़ प|ी पुष्पाबाई राठौड का चयन हुआ है। इस दौरान संतोष गुप्ता, सीताराम गिरनार, कन्हैया सिसौदिया, संतोष राठौड़, प्रदीप राठौड़, सुरेश राठौड़, नीलकमल गुप्ता, उमेश मालवीय, रवींद्र राठौड़, नवल मंडलोई, भगवान मंडलोई सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
तीर्थयात्रियों का स्वागत करते लोग।