- Hindi News
- निवाली में 45 मिनट झमाझम, पेड़ उखड़ा, दो घंटे लगा जाम
निवाली में 45 मिनट झमाझम, पेड़ उखड़ा, दो घंटे लगा जाम
तेज बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। तेज हवा बारिश के कारण सेंधवा रोड स्थित पुलिया के पास पुराना पेड़ मुख्य मार्ग पर गिर गया। इससे मार्ग पर करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा। कुछ देर बाद छोटे वाहनाें का पेड़ की साइट से आवागमन शुरू हो गया। कर्मचारी पेड़ को हटाने का प्रयास कर रहे थे तेज हवा के कारण बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए।
बिजली के तारों पर गिरा पेड़, ठप हुई व्यवस्था
सेंधवा मार्ग पर पेड़ गिरने से दो घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई ।दो पहिया वाहन पेड़ के बगल से निकले।
भास्कर संवाददाता| निवाली
नगरमें सोमवार दोपहर करीब 45 मिनट हवा के साथ तेज बारिश हुई। सेंधवा मार्ग पर एक पुराना पेड़ गिरने से करीब 2 घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। पेड़ के साइट से छोटे वाहन निकले। हाट बाजार होने से व्यापारी तंबू संभालते हुए दिखाई दिए। इस दौरान बिजली गुल हो गई। बारिश के बाद बिजली गुल होने पर रात 8 बजे तक नहीं लौटी। इसके बाद मंदिर चौक एकता संगठन, सेंधवा रोड एकता संगठन, वाणी समाज पांडाल के युवा सेंधवा रोड स्थित ग्रिड पर पहुंचे। यहां नारेबाजी कर लोगों ने हंगामा किया। रात 8 बजे से 9.30 बजे लोग कर्मचारी से बहस करते रहे हैं। 9.30 बजे लाइट आने के बाद सभी लोग वापस लौटे।
लाइटचालू की जाएगी
^पानसेमलग्रिड में तकनीकी खराबी होने के कारण बिजली बंद थी। कस्बों की लाइट काट कर नगर की लाइट चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। बृजेशयादव, ईईसेंधवा