- Hindi News
- 22 तक जमा करना होगी नए मदरसा संचालकों को फाइल
22 तक जमा करना होगी नए मदरसा संचालकों को फाइल
22 तक जमा करना होगी नए मदरसा संचालकों को फाइल
बड़वानी.नएमदरसा संचालकों को मदरसे की फाइल 22 सितंबर तक शिक्षा विभाग में जमा कराना होगी। ऐसे मदरसा संचालक जिन्होंने मदरसा बोर्ड भोपाल से नई मान्यता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, उन्हें फाइल जमा कराना होगी। डीईओ एस.अार. अचाले ने मदरसा संचालकों को विभाग में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रभारी सलीम हनफी को फाइल जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
इनमदरसों ने किया ऑनलाइन आवेदन : मदरसाकादरिया गरीब नवाज सेंधवा, मदरसा इकरा सेंधवा, मदरसा वारसी बड़वानी, मदरसा इदारा मुस्लिम तालीमों तरबियत बड़वानी, मदरसा गुलशने मदिना बड़वानी, मदरसा कलंदरिया अशरफिया बड़वानी, मदरसा मतिउर्ररहमान बड़वानी, मदरसा गौसिया गरीब नवाज अंजड़, सिद्दीकीया गर्ल्स माडल मदरसा अंजड़, मदरसा नुरूल इस्लाम अंजड़, मदरसा सेंट उमर निवाली, मदरसा सुन्नत मुस्लिम जमात निवाली मदरसा न्यू इकरा जुलवानिया।