मन को लुभा रहे प्राकृतिक स्वागत द्वार
मन को लुभा रहे प्राकृतिक स्वागत द्वार
निवाली. बड़वानीजिले के शिमला यानि निवाली में इन दिनाें प्राकृतिक स्वागत द्वार लोगों का मन मोह रहे हैं। पलसूद रोड पर बारिश के बाद इस तरह का नजारा बन रहा है। यहां रोड के दोनों ओर लगे पेड़ गलबहियां कर स्वागत द्वार की तरह नजर रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र, हरियाली एवं ठंडक के चलते निवाली को निमाड़ का शिमला कहा जाता है।