आज सेमीफायनल और फायनल मैच होंगे
निवालीरोड स्थित रेणुका कॉलेज में यूथ कार्निवल की शुरुआत बुधवार से हो गई। पहले दिन क्रिकेट, वालीबाॅल, शतरंज आदि स्पर्धाएं आयोजित की गई। गुरुवार को इन स्पर्धाओं के सेमीफायनल फायनल मैच खेले जाएंगे।
क्रिकेट स्पर्धा के लीग मैच के बाद बीकॉम बीए के बीच सेमीफायनल मैच खेला गया। इसमें बीकॉम की टीम विजयी रही। गुरुवार को बीकॉम बीएससी के बीच फायनल मैच खेला जाएगा। क्रिकेट के अलावा वॉलीवाल स्पर्धा हुई। इसमें बीकॉम की टीम विजेता रही। छात्राओं की डॉस बाल स्पर्धा भी आयोजित हुई। इसमें बीए, बीकॉम बीएससी की टीमों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा की विजेता बीकॉम की टीम रही।
छात्राओंने सजाया सलाद शतरंज में भी लिया िहस्सा
सलादडेकोरेशन में 30 छात्राओं ने हिस्सा लेकर सलाद सजाया। इसके अलावा कैरम, शतरंज स्पर्धाओं के लीग मैच भी खेले गए। सेमीफायनल फायनल गुरुवार को खेले जाएंगे। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ विद्यार्थी मौजूद थे।
यूथ कॉर्निवल के दौरान डॉस बाल खेलती छात्राएं।
यूथ कॉर्निकल