- Hindi News
- अाधुनिक खेती की जानकारी देंगे, पात्र लोगों को बांटेंगे पट्टे
अाधुनिक खेती की जानकारी देंगे, पात्र लोगों को बांटेंगे पट्टे
कृषिमहोत्सव के तहत क्षेत्र में कृषि क्रांति रथ निकाला जाएगा। रथ के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लोगों को पट्टे भी वितरित किए जाएंगे। पिछले दिनों कृषि महोत्सव की तैयारियों के लिए जनपद पंचायत में बैठक हुई। इसमें जपं अध्यक्ष जसमाबाई पटेल, महोत्सव के नोडल अफसर पी.एन. डावर ने जनप्रतिनिधियों अफसर-कर्मियों ने तैयारियों पर चर्चा की।
श्री डावर ने बताया महोत्सव के तहत विभिन्न गांवों में कृषि क्रांति रथ निकाला जाएगा। इसमें कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ किसानों को उन्नत तकनीक खेती के गुर बताएंगे। शाम के समय गांवों में कृषक संगोष्ठी होगी। इंदौर से आए सहायक संचालक श्री नोरके ने बताया रथ यात्रा के दौरान परीक्षण के लिए मिट्टी के सैंपल एकत्र किए जाएंगे। वन पट्टेधारियों को पट्टे का वितरण होगा। पौधारोपण के लिए उद्यानिकी विभाग सशुल्क पौध वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण बधियाकरण भी किया जाएगा। सहकारिता विभाग खसरा, खतौनी नकल एवं ऊर्जा विभाग किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण करेगा। स्कूल शिक्षा विभाग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी तरह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मेरा खेत मेरी माटी योजना के तहत नई योजनाएं शुरू की जाना है। वहीं पीएचई हैंडपंप का संधारण महिला एवं बाल विकास विभाग पोषण दिवस मनाएगा।