- Hindi News
- चुनौती बुराइयों को दूर कर संगठित हों समाज
चुनौती-बुराइयों को दूर कर संगठित हों समाज
वर्तमानपरिदृश्य में हिन्दू समाज के सामने कई तरह की चुनौतियां है। आतंकवाद, अलगाववाद के साथ सामाजिक चुनौतियां भी विकराल रूप ले रही है। ऐसे में हिन्दू समाज का जागरूक, समरस संगठित होना जरूरी है। मां नर्मदा का प्रवाह सभी समाज के दोषों को दूर करने वाला है। सभी को एक सूत्र में बांधने वाला है। एक बैठक मां नर्मदा हिन्दू संगम मंच के जिला संयोजक रवींद्र कुलकर्णी ने यह बात कही। शनिवार को मंच ने बैठक रखी।
महेश्वर में होगा विराट हिंदू संगम
बैठक में अपनी बात रखते मां नर्मदा हिन्दू संगम मंच के जिला संयोजक रवींद्र कुलकर्णी।
श्री कुलकर्णी ने कहा मां नर्मदा पूरे क्षेत्र की जीवन शक्ति है। इसके चलते मंच ने महेश्वर में 10 फरवरी 2015 को विराट हिन्दू संगम रखा है। 6 हजार गांवों के गांव, नगर, मोहल्ले बस्ती की धर्मरक्षा समितियों का संगम होगा। बैठक में श्री कुलकर्णी ने तहसील कार्यकारिणी का गठन भी किया। नरेंद्रसिंह सिसौदिया गेंदालाल जायसवाल को तहसील सह संयोजक नियुक्त किया गया। इसी तरह राजेश बर्डे, बिहारीलाल खोटे, राकेश पंवार, रायसिंह सेनानी, काशीराम बड़ोले, भारतसिंह भूरिया, प्रकाश सेनानी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दाैरान जगदीश पंडित, चतरसिंह गेहलोत, दारासिंह धार्वे, वंशाराम आर्य, विकास पांडे, विहिप के कमलेश जाट उपस्थित थे।