पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूत कात बापू को श्रद्धांजलि

सूत कात बापू को श्रद्धांजलि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की श्राद्ध तिथि मनाई गई। लोगों ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ चरखे से सूत कातकर और भजन गाकर बापू को श्रद्धांजलि दी। 5 किमी दूर राजघाट स्थित समाधि पर सर्वोदय मेला लगाया। यहां पर रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम, वैष्णव जन तो तेने कहिए रे पीर पराई जाणे रे भजनों से राजघाट गूंज उठा। इसमें कस्तूरबा वनवासी आश्रम निवाली के पदाधिकारियों, विद्यार्थियों अफसरों ने भागीदारी की।

कुकरा बसाहट में विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। उन्होंने एक सिक्का चांदी का देश हमारा गांधी का, जब सूरज चांद रहेगा गांधी तेरा नाम रहेगा.. नारों से बसाहट को गूंजा दिया। सुबह 8.30 बजे नपा सीएमओ कुशलसिंह डोडवे एवं 20 अन्य कर्मचारियों रासेयो जिला संगठक डॉ. सुमेरसिंह सोलंक सहित 40 स्वयंसेवकों ने राजघाट पर 30 मिनट सफाई की। सुबह 9.30 बजे से समाधिस्थल पर कार्यक्रम शुरू हुआ। आश्रम की छात्राओं एवं ग्राम भारती आश्रम टवलाई के विद्यार्थियों ने सर्वधर्म प्रार्थना, भजन राम धुन पेश की। गांधीवादी पुष्पा सिन्हा कलावती बहन ने बापू के विचारों आश्रम में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को कलेक्टर रवींद्रसिंह, एसपी तिलकसिंह ने भी संबोधित किया। विद्यार्थियों युवाओं से बापू के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। पीजी कॉलेज के शोधार्थी विद्यार्थी प्रवीण मालवीया ने गांधी समाधि की पृष्ठभूमि, स्वतंत्रता सैनानियों का इतिहास, प्रो. संजय साठे गांधीवादी जयंत मांडलिक ने गांधी दर्शन पर विचार रखे। अनिल जोशी, सुनीता मोरे, मोहता खरते, इकरा गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राओं ने गांधीजी के भजन सुनाए। पीजी कॉलेज, ग्राम भारती आश्रम टवलाई (धार), आईजी कांवेंट स्कूल लोनसरा, पॉलीटेक्निक कॉलेज, नर्मदा कांवेंट स्कूल, कस्तूरबा वनवासी आश्रम निवाली के विद्यार्थी, एडीएम जयेंद्रकुमार विजयवत, नपाध्यक्ष कोकिला पटेल, परियोजना प्रशासक जयराम अहिरवार, चंद्रशेखर चटर्जी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। समाधि स्थल राजघाट पर उत्कृष्ट सेवाएं देने पर कलेक्टर श्री सिंह ने भीलूभाई बिरोजबाई का पुष्पहार एवं सूत की माला पहनाकर सम्मान किया। सूत्रों के अनुसार दोनों को श्री सिंह ने नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान लोगों ने बताया भीलू काका बिरोजबाई लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से दोनों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।

बापू की समाधि पर सूत काटती छात्राएं मीरा परमार, रविना बरड नायजा असाले।