हैंडपंप टेक्निशियन संघ की बैठक हुई
हैंडपंप टेक्निशियन संघ की बैठक हुई
निवाली| संविदाहैंडपंप टेक्निशियन संघ की वार्षिक बैठक सोमवार को भोपाल स्थित डेंगड़ी भवन में हुई। प्रांतीय बैठक में बड़वानी से संविदा हैंडपंप टेक्निशियन संघ के जिलाध्यक्ष चंपालाल मकासरे के नेतृत्व में जिले के कई संविदा हैंडपंप टेक्निशियन संघ के कर्मचारी भोपाल पहुंचे। वहां अपनी कई महत्वपूर्ण मांग नियमितीकरण, यात्रा भत्ता, बीमा पालिसी एवं अवकाश पात्रता जैसी समस्या की फाइल को जल्द से जल्द निराकरण कराने की पहल की गई। प्रांतीय बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष उमाशंकर लाजेवाल ने अपने संघ के कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेकर जल्द ही हल कराने का भरोसा दिया। जिले के संविदा हैंडपंप टेक्निशियन संघ के कर्मचारी जगदीश मंडलोई, नयन वास्कले, रामलाल निमोले, सुखराम कनौजे एवं शिवराम रोमड़े सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में शामिल संघ के सदस्य।