सर्वोदय मेला कल, निकलेगी प्रभातफेरी
सर्वोदय मेला कल, निकलेगी प्रभातफेरी
बड़वानी| राष्ट्रपितामहात्मा गांधी के श्राद्ध दिवस (सर्वोदय मेला) पर गुरुवार राजघाट पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कस्तूरबा वनवासी कन्या आश्रम निवाली की निर्देशक पुष्पा सिन्हा ने बताया गांधीजी के समाधि स्थल पर सुबह 9 बजे सामूहिक साफ-सफाई की जाएगी। सुबह 10 से 10.30 बजे तक कुकरा में प्रभातफेरी, 10.30 से 11.30 बजे तक बापू के विचारों पर व्याख्यान भजन होगा। सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे तक सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं मौन श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में रासेयो के स्वयं सेवक, हाईस्कूल के विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम भारती आश्रम टवलाई के पदाधिकारी शामिल होंगे। कलेक्टर रवींद्रसिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
बीचबचावकरने गए व्यक्ति के साथ की मारपीट
बड़वानी| पति-प|ीके बीच हो रहे विवाद में बीचबचाव करने गया व्यक्ति मारपीट में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार सोमा जामसिंह निवासी नानी बड़वानी मंगलवार प|ी सुखलीबाई से विवाद कर रहा था। पास में रहने वाला रोड़ू हरिसिंह ने बीच-बचाव करने पहुंचा। सोमा लदा ने रोड़ू के साथ मारपीट की। घायल अवस्था में रोड़ू को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। घायल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी तरह रेवसिंह मालसिंह निवासी भुरवानी का भी मारपीट मामले में इलाज जारी है।