निवाली तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग
निवाली तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग
सेंधवा|निवालीतहसीलदार ने ग्राम पंचायत चाटली में पंच के 19 आवेदकों के आवेदन बिना सूचना के निरस्त कर दिए। वे सरपंच, जनपद जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में चुनाव आयोग के नियमों को ताक में रखकर अन्याय कर सकते हैं। इसलिए निष्पक्ष चुनाव के लिए तहसीलदार का स्थानांतरण किया जाए। चाटली के लोगों ने मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर यह मांग की। पत्र में उन्होंने बताया गांव में हायर सेकंडरी भवन बनाने के लिए तहसीलदार से शासकीय जमीन की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर रैली निकालकर कलेक्टर को आवेदन दिया था। इसके बाद से ही तहसीलदार ने हमारे विरोध में धाराणा बना ली। इसलिए पंचायत चुनाव में 19 आवेदन बिना कारण निरस्त कर दिए। जानकारी लेने तहसीलदार के पास गए तो तहसीलदार ने कहा सरपंच, जिला जनपद सदस्यों में भी तुम्हारे आवेदकों को जीतने नहीं दूंगा। उधर, कुछ आवेदकों पर आपत्ति लेने के बावजूद आवेदन निरस्त नहीं किए गए। इसे देखते हुए तहसीलदार को स्थानांतरित किया जाए। इस संबंध में निवाली तहसीलदार केसी ठाकुर ने बताया आवेदन नियमानुसार निरस्त किए हैं। किसी तरह का पक्षपात नहीं किया गया। सारे आरोप निराधार हैं।