कारें टकराई, किसी को नहीं लगी चोट
सेंधवा| एबीरोड बायपास पर छोटी बिजासन डायवर्शन के पास मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे दो कार टकरा गई। हालांकि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। ग्रामीण थाना पुलिस के अनुसार निवाली रोड निवासी जितेंद्र चौहान की मारूति एर्टिगा शहर की ओर रही थी। वहीं गोविंद नगर दाहोद निवासी उमंग पांचाल की कार से मुंबई की ओर जा रहे थे। इस दौरान डायवर्शन पर दोनों की टक्कर हो गई। इसमें कोई घायल नहीं हुआ। दोनों कार चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।