पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोज 6 घंटे हो रही बिजली कटौती, सिंचाई के लिए जनरेटर की मरम्मत करा रहे किसान

रोज 6 घंटे हो रही बिजली कटौती, सिंचाई के लिए जनरेटर की मरम्मत करा रहे किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली कटौती के चलते जनरेटर को सुधारते कर्मचारी।

बिजली के अभाव में पंप से कर रहे पूर्ति

किसानोंने बताया वर्तमान में खेतों में लगी फसलों को पानी देने की जरूरत है। बिजली कटौती के चलते फसलों को पानी नहीं दे पा रहे हैं। इसके लिए खराब पड़े इंजन पंपों को सुधारा जा रहा है। ताकि डीजल से इन पंपों के माध्यम से फसलों को पानी दिया जा सके। समय रहते बिजली कटौती की समय को दूर नहीं किया तो फसलों के सूखने का डर बना रहेगा। नगर के आसपास के गांवों फलियों से पैदल चलकर अनाज पिसाने आए लोगों को सुबह से शाम तक बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद ही घर लौट पाते हैं। किसानों ने विविकं से इस समस्या को हल करने की मांग की है।

भास्कर संवाददाता| निवाली

नगरसहित आसपास के क्षेत्र अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के बंद होने से जहां एक ओर शासकीय काम में परेशानी रही है वहीं निजी दुकान संचालक भी परेशान हैं। किसानों को खेतों में पानी देने में भी समस्या बनी हुई है। इससे किसान व्यापारी अपने जनरेटर पंप को मरम्मत कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों की भीड़ दुकानों पर दिखाई दे रही है। लोगों ने विविकं से इस समस्या को दूर करने की मांग की है।

लोगों ने बताया नगर में पिछले कुछ दिनों से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे व्यापारियों अन्य लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। विविकं द्वारा रोजाना करीब 5 से 6 घंटे अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी जा रही है। घंटों तक बिजली कटौती होने से रोजाना होने वाले काम, ऑफिस, साइबर, आटा चक्की, फोटो कॉपी के साथ शासकीय काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं पंचायत के पानी वितरण की व्यवस्था गड़बड़ा रही है। लोगों को पानी के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कॉलेज के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र, आॅनलाइन फार्म भरने तथा नौकरी के लिए आवेदन करने में युवाआें का परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या के चलते विद्यार्थी नगर से दूर सेंधवा, बड़वानी पानसेमल की ओर जा रहे हैं।

^हाईटेंशनलाइन को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। इससे बड़गांव लाइन का शेड्यूल बदला जा रहा है। बिजली की कटौती की जा रही है। काम पूरा होने पर समस्या दूर होगी। -जगदीशसोनी, लाइनमैनविविकं निवाली