पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले तीन विद्यार्थियों का होगा सम्मान, 2 को लगेगा शिविर

पहले तीन विद्यार्थियों का होगा सम्मान, 2 को लगेगा शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तर पर 29 सितंबर को निबंध भाषण स्पर्धा होगी। विद्यार्थी अस्पृश्यता उन्मूलन के लिए संवैधानिक प्रावधान उनका व्यावहारिक जीवन में प्रभाव विषय पर निबंध लिखेंगे। वहीं भाषण का विषय अस्पृश्यता समाज के लिए कलंक है रखा गया है। दोनों स्पर्धा में पहले तीन आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को निवाली में 2 अक्टूबर को लगने वाले जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर में अतिथि सम्मानित करेंगे। सहायक आयुक्त आरके जैन ने बताया स्कूल कॉलेज स्तर पर अलग-अलग रखी जाएगी। विकासखंड स्तर पर 27 सितंबर को प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी जिला स्तरीय स्पर्धा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया विकासखंड स्तरीय स्पर्धा विकासखंड के उत्कृष्ट स्कूल में होगी। वहीं जिला स्तरीय स्पर्धा कॉलेज विद्यार्थियों के लिए एसबीएन पीजी कॉलेज में एवं स्कूली विद्यार्थियों की बड़वानी उत्कृष्ट स्कूल में रखी गई है।