जल अभियान रैली निकाली
जल अभियान रैली निकाली
निवाली. राष्ट्रीयग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने स्कूली बच्चों के साथ जागरुकता रैली निकाली। इसमें नल कनेक्शन होने इनके लाभ के बारे में बताया गया। साथ ही पानी जांच कराने के संबंध में जानकारी दी गई। रैली नगर के मुख्य मार्ग पर नारे लगाकर जागरुकता फैलाई गई। इस दौरान सब इंजीनियर आरके श्रीवास, प्रीतम डावर, विजयसिंह पटेल, प्रेमसिंह कलेश, जगदीश चौहान, ज्ञानसिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
नगर में रैली निकालकर जागरुकता फैलाती छात्राएं।