पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई...

तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार..., तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई..., रिमझिम गिरे सावन में... जैसे गीतों की प्रस्तुति शनिवार रात शहर सहित खरगोन के गायकों ने दी। अवसर था जेसीआई द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सुगम संगीत स्पर्धा का। लायंस कम्युनिटी हॉल में रात 7.30 बजे प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि सेंधवा पब्लिक स्कूल प्राचार्य ब्रजेश कानूनगो थे। क्लब अध्यक्ष विवेक छाबड़ा ने कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। अतिथियों ने सरस्वती पूजन किया। इसके बाद सेंधवा, निवाली, खरगोन के 13 प्रतियोगियों ने गीत प्रस्तुत किए। इनके अलावा जेसीआई संरक्षक राजेंद्रसिंह राजपाल, अशोक पाल, पप्पू सेन, अनिल मांडगे, डॉ. ओपी गंगे आदि ने गीतों की प्रस्तुति दी। निर्णायक सुरेंद्र बर्वे रोहिणी जोशी थे। संगीत संयोजन कमल सांवले, चंदा सांवले अनिल जायसवाल ने किया।

यह थे मौजूद | क्लबप्रवक्ता साबिर शेख, संतोष तिवारी, साधना राजपाल, आरडी जगताप, दीपक पाटिल, सौरभ संदान, इकबाल कासमी, पीके रतावजिया, अनिल जायसवाल, अशोक पाल, डॉ. जाहिद खान, नवीन गुप्ता, योगेश मंडलोई, सचिन मंडोवरा मौजूद थे। संचालन हिमांशु कानूनगो ने किया। आभार मनीष शर्मा ने माना।

जेसीआई गायन प्रतियोगिता में मौजूद महिलाएं।

जेसीआई के तहत आयोजित जिला स्तरीय स्पर्धा में प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुति

प्रतियोगिता

दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा... गीत की प्रस्तुित देते स्थानीय गायक अनिल मांडगे।