हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी
निवाली | सियाचिन में शहीद हुए लांस नायक हनुमनथप्पा को उत्कृष्ट मावि मंसूर में विद्यार्थियों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के महेंद्र गोयल ने विद्यार्थियों को उनके कार्य की जानकारी दी। इसके पहले वसंत उत्सव पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। इस दौरान मंजूला गोयल, शोभाराम डावर, कौशल्या आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।