पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली बिल जमा करने का समय तय नहीं होने पर ग्रामीण भड़के

बिजली बिल जमा करने का समय तय नहीं होने पर ग्रामीण भड़के

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में बिजली बिल भरने का नियत समय नहीं होने पर उपभोक्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने कर्मचारियों के सामने नारेबाजी की। उन्होंने कहा बिजली कर्मचारी कभी भी बिल लेते हैं इससे लोगों को असुविधा होती है।

शुक्रवार को बिजली बिल जमा करने को लेकर नगर के उपभोक्ताओं ने मोर्चा खोला। इसमें सुबह 9 से दोपहर 4 बजे तक बिल जमा हो। साथ ही 3 दिन तक बिल जमा करने की मांग की गई। बिजली कर्मचारियों ने समय के पहले बिजली बिल भरने से मना करने पर रोष जताया। दोपहर 3.30 बजे बिजली ग्रिड पर उपभोक्ताओं ने नारेबाजी की।

उपभोक्ता पवन बंसल व अक्षय वाजपेयी ने बताया 3 बजे से कतार में लगकर बिल जमा कर रहे थे लेकिन 3 बजे कर्मचारी खिड़की बंद करके बैंक में राशि जमा करने के लिए चले गए, जबकि लाइन में 45 उपभोक्ता खड़े थे। इस पर भड़के उपभोक्ता बैंक तक भीड़ के साथ गए। कर्मचारियों से बिल जमा करने की मांग की। अनिल निंगलवा व उस्मान शेख ने बताया हर महीने कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बिल भरना पड़ता है। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान हो रहा है। लोगों ने विविकं के अफसरों से समस्या को दूर करने की मांग की। इस दौरान मनोहर निकुंम, गोलू तंवर, प्रदीप राठौड़, बाबू काले, भगवान चौहान थे।

बिजली बिल दिखाकर रोष जताते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...