पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वंदना कर मां सरस्वती की जयंती मनाई

वंदना कर मां सरस्वती की जयंती मनाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसंत पंचमी पर शैक्षणिक संस्थाओं में शुक्रवार को सरस्वती वंदना व पूजन कर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की जयंती मनाई गई। गायत्री शक्ति पीठ में भी सरस्वती जयंती व ऋतुराज वसंत के आगमन पर यज्ञ किया गया। शिशु विद्या मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल में हवन व पूजन किया गया। 11 कुंडीय यज्ञ में विद्यार्थियों, अभिभावकों, स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति के पदाधिकारियों आदि ने गायत्री, महामृत्युंजय, सरस्वती मंत्र का जप कर आहुतियां डाली। केसरिया चावल का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद समिति के द्वारकाप्रसाद जिंदल, राधेश्याम शर्मा, अश्विन पंवार, सुभाष गोयल व शिक्षक मौजूद थे। संचालन ओमप्रकाश सोनी ने किया।

यहां भी हुए आयोजन
रोटरी ज्ञान मंदिर हाईस्कूल में मां सरस्वती का पूजन किया। प्राचार्य शशिकला निकुम ने पर्व की जानकारी दी। शिक्षक और विद्यार्थी पीले वस्त्र पहनकर आए।

निवाली रोड स्थित सेंधवा होम्योपैथिक कॉलेज में मां सरस्वती का पूजन हुआ। कॉलेज के प्रबंध, स्टाफ व विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मां सरस्वती की महत्ता के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। कठिन परिश्रम, लगन व निष्ठा से सैद्धांतिक व व्यवहारिक अध्ययन पूरा कर कुशल डाॅक्टर के रूप में खुद को स्थापित करने का आव्हान विद्यार्थियों से किया गया। उक्त जानकारी प्राचार्य डॉ. एस प्रसाद ने दी।

सांई पैराडाइज स्कूल में पं. रणजीत सिन्हा ने सरस्वती पूजन किया गया। प्राचार्य सौरभ जैन ने वसंत पंचमी के बारे में बताया। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन अनुज जैन व स्टाफ मौजूद था।

वसंत पंचमी का उत्सव और उल्हास का समय है। इस समय प्रकृति का रोम रोम पुलकित हो जाता है जो हर किसी को प्रसन्न कर देता है। ये विचार वसंत पंचमी पर शहर की विद्यार्थियों ने व्यक्त किए। पर्व पर लायंस कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य सिलेश तिवारी सहित विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वसंत पंचमी की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।

स्वर झनकार म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों ने शुक्रवार को सरस्वती पूजन किया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना की गई। इस दौरान आकाश चौधरी, प्रतीक भावसार, विनायक राव वानखेड़े, गणेश निकुम, हर्तिका, जयेश जाधव, हर्षित तिवारी, संस्कृति भावसार, कविता भावसार, जितेंद्र गर्ग, अनिरुद्ध वैष्णव, संतोष पैदाकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

लायंस कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल में सरस्वती पूजन करते विद्यार्थी।

गुरुकुल स्कूल में सरस्वती पूजन करते विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...