बापू की पोती आज आएंगी निवाली
बापू की पोती आज आएंगी निवाली
बड़वानी | कस्तूरबागांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष तारा गांधी भटटाचार्य (गांधीजी की पोती) 16 सितंबर को कस्तूरबा वनवासी कन्या आश्रम निवाली में सुबह 11 बजे आएंगी। वे आश्रम परिवार एवं छात्राओं से मुलाकात के बाद शाम 4 बजे क्षेत्र के लोगों से मिलेंगी।