पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठंड बढ़ी, मार्निंग वाॅक पर निकल रहे लोग

ठंड बढ़ी, मार्निंग वाॅक पर निकल रहे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलसूद : पिछलेदिनों ठंड अपना जोर बताने लगी है। वहीं लोग सुबह से सैर सपाटे पर निकल रहे हैं। सुबह की गुलाबी ठंड लोगों को लुभा रही है। इसमें युवा अपनी सेहत को लेकर जागरुक दिखाई दे रहे हैं। सुबह-सुबह नगर में युवा अन्य लोग सैर सपाटा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें नगर के सिलावद रोड, सेंधवा रोड, जलखेड़ा रोड, निवाली रोड पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। डॉ. सचिन जायसवाल ने बताया सुबह से मॉर्निंग वाक करने पर शुद्ध वायु मिलती है। जो हमारे फेफड़े के लिए स्वास्थ्यदायक होती है। साथ ही दौड़ने से शरीर में रक्त संचार तेजी से होता है।