76 का पंजीयन, 49 को मिला रोजगार
मप्रराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन संकुल निवाली के तहत शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार मेला बुधवार को लगाया गया। मेले में ब्लॉक के 32 गांवों से करीब 250 युवक युवती पहुंचे। इसमें से 76 ने अपना पंजीयन कराया। मेले में आई 4 कंपनियों ने युवाओं से इंटरव्यू लेकर 49 युवाओं का चयन किया। इनमें शिरपुर से प्रियदर्शनी सुत गिरणी, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, मराल ओवरसीज, सेंटर आजीविका स्किल कंपनी शामिल हंै।
आजीविका के संकुल समन्वयक योगेश ठाकुर ने बताया बुधवार को सुबह करीब 10 बजे से जनपद पंचायत प्रांगण में रोजगार मेला लगाया गया। इसमें युवाओं को शासन की योजनाओं की जानकारी आजीविका विभाग के कर्मचारियों ने दी। साथ ही कंपनियों ने युवाओं को मिलने वाले रोजगार के संबंध वेतन की जानकारी दी। रोजगार देने के पहले कंपनियों ने प्रशिक्षण की जानकारी भी दी। करीब 5 घंटे तक चले मेले में 18 से 35 वर्ष युवा के साथ 10वीं 12वीं की उत्तीर्ण के लिए भी रोजगार की व्यवस्था रखी गई। इसमें बड़ी संख्या में युवा आए थे लेकिन रुचि के अनुसार कंपनी नहीं होने पर कई युवाओं ने अपना पंजीयन नहीं कराया।
रोजगार मेले में पंजीयन कराते युवा।