पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव में रैली निकालकर स्वच्छता का दिया संदेश

गांव में रैली निकालकर स्वच्छता का दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने 7 दिनी ग्राम प्रवेश का आयोजन मोहल्या में किया। इसके माध्यम से गरीब परिवार की गरीबी दूर करने के लिए शिविर लगाया गया है। इसमें ग्रामीणों से सीधे संपर्क कर विभिन्न आयोजन किए गए। शिविर में दोहरे संवाद पर आधारित गोष्ठी, सभा, रैली तथा स्व समूह सहायता का गठन किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के सीआरपी की भूमिका मुख्य रही। लोगों को काम करने एवं अन्य काम काजों से साथ स्वच्छता, शौचालय निर्माण गंदगी मुक्त गांव का निर्णय लेकर विचार विमर्श किया गया। लोगों से सुझाव लेकर संदेश दिया गया। जनभागीदारी से गांवों का विकास तथा स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। शिविर में दोहरे संवाद पर आधारित गोष्ठी, सभा, रैली तथा स्व समूह सहायता का गठन किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के सीआरपी की भूमिका मुख्य रही। रैली निकालकर महिलाओं ने लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया। इस दाैरान जिला मूल्यांकन एवं अनुक्षण अधिकारी हिमांशु शुक्ला, संकुल समन्वयक योगेश ठाकुर, निशु गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, दिवाकर तेलंग, शिवराम माेरे, राजू विलदास, सुरेश आर्य, गोविंद सोलंकी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

गांव में रैली निकालकर जागरूक करती महिलाएं अन्य।