पानी नहीं मिलने से किसान चिंतित
सेंधवा | किसानों से शुल्क जमा कराने के बावजूद पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। यह किसानों के साथ धोखा हो रहा है। इसकी जांच की जानी चाहिए। निवाली रोड निवासी प्रकाश सोनी ने ये मांग एसडीएम से की है। बुधवार को एसडीएम को दिए ज्ञापन के अनुसार नहर का पानी छोड़ने के नाम पर गड़बड़ी की जा रहा है। किसान जब संबंधित विभाग या कर्मचारियों से जानकारी लेते है है तो उन्हें अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है। सोनी ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।