पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शापिंग कॉम्प्लेक्स के लिए जमीन को बताया उपयुक्त

शापिंग कॉम्प्लेक्स के लिए जमीन को बताया उपयुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाउनएंड कंट्री प्लानिंग के सहायक संचालक ने नगर पालिका द्वारा खेल मैदान, नए कार्यालय भवन एवं निवाली रोड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए चयनित जमीन को उपयुक्त बताया है। अब शीघ्र ही अनापत्ति जारी हो जाएगी।

सहायक संचालक अशोक वसुनिया सोमवार शाम शहर पहुंचे। विकास कार्यों पर जमीन की अनापत्ति के लिए दशहरा मैदान निवाली रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा नगर पालिका द्वारा चयनित जमीन सही है। इसके बाद उन्होंने नपा के अफसरों को दस्तावेज लेकर कार्यालय बुलाया है। अनापत्ति मिलने के बाद तीनों विकास कार्य की बाधा खत्म हो जाएगी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अरुण चौधरी, सभापति छोटू चौधरी, उपयंत्री आर मिश्रा, लेखापाल दयानंद पाटीदार, भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, प्रकाश निकुम आदि मौजूद थे।

पार्किंग जगह रखें

निरीक्षणके दौरान नगर पालिका द्वारा बनाया गया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का नक्शा देखा। नक्शा मौके का निरीक्षण कर उन्होंने नपा के अफसरों से कहा कॉम्प्लेक्स में पार्किंग के लिए जगह जरूर छोड़ें।

नगरीय प्रशासन विभाग को नगर पािलका ने भेजे हैं प्रस्ताव

नगरपालिका ने दशहरा मैदान पर खेल मैदान, नपा के नए भवन निवाली रोड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए प्रस्ताव नगरीय प्रशासन विभाग को बनाकर भेजे हैं। इस संबंध में नपाध्यक्ष अरुण चौधरी जिलाध्यक्ष एस वीरास्वामी ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से स्वीकृति की मांग की है। तीन दिन पहले शहर आए मुख्यमंत्री को भी घोषणा की शेष राशि मंजूर करने की मांग की थी। दशहरा मैदान पर अतिक्रमण भी होने लगा है। खेल मैदान बनने से अतिक्रमण की समस्या नहीं रहेगी।

सेंधवा. निवाली रोड पर निरीक्षण करते सहायक संचालक अशोक वसुनिया, नपाध्यक्ष अरुण चौधरी अन्य।