विधायक ने जायसवाल को श्रद्धांजलि दी
पलसूद | समाजसेवी रामदुलारे जायसवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। इसमें नगर सहित अासपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। वहीं स्वास्थ्य शिविर में पानसेमल विधायक दीवानसिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अनूप मिश्रा, प्रकाश जोशी, संतोष राठौड़, मोहनलाल गोले, योगेश शर्मा, गोपी कुशवाह, दिलीप खरते, विकास डावर, खेमा जायसवाल, रमा नरेंद्र वास्कले, संतोष चितावले, शीला अलावे, राहुल राठौड़, सुनील यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।