पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारंपरिक वेशभूषा में गरबों की प्रस्तुति

पारंपरिक वेशभूषा में गरबों की प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवदुर्गाेत्सवकी धूम नगर सहित ग्रामीण अंचल में दिखाई दे रही है। चौथे दिन से गरबों का रंग पंडालों में जमने लगा है। युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सजकर मां की आराधना गरबों के रूप में कर रहे हैं। नगर के श्रीराम मंदिर प्रांगण में नवज्योति उत्सव मंडल द्वारा गरबोत्सव मनाया जा रहा है। श्रीराम मंदिर मां दुर्गा मंदिर को आकर्षक बिजली सज्जा कर सजाया गया है। नवज्योति गरबा उत्सव एवं रामायण मंडल श्रीराम मंदिर में गरबा करा रहे हैं। रामायण मंडल ने भजनों की प्रस्तुति से मां की आराधना की। रामायण मंडल के बसंत जायसवाल एवं बसंत वर्मा ने बताया नवज्योति उत्सव मंडल 1986 से लगातार 28 साल से गरबोत्सव मनाते रहे हैं। इसमें पियूष अग्रवाल, पिंटू कुशवाह, राजेश राठौड़, गिरधारी अमझरे सहित अन्य सहयोग दे रहे हैं।

पलसूद में पारंपरिक वेशभूषा में युवक-युवतियां सजकर मां की आराधना गरबों के रूप में कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग गरबा देखने पहुंच रहे हैं।