45वां स्थापना दिवस मनाया
45वां स्थापना दिवस मनाया
पलसूद | नगरकी शासकीय बालक उमावि की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने रासेयों का 45वां स्थापना दिवस मनाया। रासेयो स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि दिलीप पाटील व्याख्याता एसके राठौर उपस्थित थे। अध्यक्षता संस्था के प्रभारी प्राचार्य एसके चौहान ने की। रासेयो स्वयं सेवक आकाश मुजाल्दे ने रासेयो के आह्वान गान नौजवान आओ रे.. से 130 रासेयो में ऊर्जा का संचार कर कार्यक्रम को सुरीली शुरुआत दी। श्री पाटील ने बताया रासेयो स्वयं सेवको को स्वामी विवेकानंद के प्रेरक प्रसंगों के साथ-साथ उनके विचारों से अवगत कराकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद दिलाया।