- Hindi News
- शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया डोज के बारे में जानकारी दी
शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया डोज के बारे में जानकारी दी
डीवार्मिंग डे के लिए कार्यशाला
भास्करसंवाददाता|पलसूद
हायरसेकंडरी स्कूल मेणीमाता में नेशनल डी वार्मिंग डे की कार्यशाला हुई। इसमें मेणीमाता के संकुल क्रमांक 2 के सभी शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर अरविंद गोले एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिलावद के बीएमओ डॉ. जीएस बारेला, जीवनसिंह सेंगर ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कक्षा पहली से 12वीं तक के सभी बच्चों विद्यार्थियों को मंगलवार एलबेंडाजोल की एक गोली सोमवार को खिलाना है। एलबेंडाजोल की गोली खाने के फायदे की जानकारी दी। उन्होंने कहा बच्चों के पेट में बारीक कीड़े होते हैं। जो बच्चों में खून की कमी के साथ उनके विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं। इससे बच्चे कुपोषित कमजोर हो जाते हैं। इस डोज से बच्चों की बीमारी कम होकर उन्हें स्वस्थ्य बनाती है। नेशनल डी वार्मिंग डे पर छूटे हुए बच्चों को 11 से 14 फरवरी तक माप- अप राउंड के तहत शत प्रतिशत बच्चों को एलबेंडाजोल गोली खिलाई जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक अन्य उपस्थित थे।
शिक्षकों को प्रशिक्षण देते अफसर।