वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों को परेशानी
पलसूद|अध्यापक संवर्गके शिक्षकों को जनवरी महीने का वेतन नहीं मिला है। इससे शिक्षकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने बताया शासन की मंशानुसार अनिवार्य एंड्रायड मोबाइल शिक्षकों ने ई-अटेंडेस के लिए ले लिया है। ऐसे में अब वेतन नहीं मिलना शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। शिक्षकों ने जल्द वेतन देने की मांग की है।
शिक्षकों ने बताया ई-अटेंडेस के लिए अल्पवेतनकर्मियों ने किसी से उधार तो किसी ने फाइनेंस कर एंड्रायड मोबाइल खरीदे हैं। ई-अटेंडेस एप्स डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है लेकिन इसके बाद भी शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। दुकानदार मोबाइल के रुपए के लिए परेशान कर रहे हैं। ऐसे में वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों को बाजार जाने में परेशानी रही है। साथ ही परिवार के पालन पोषण में भी समस्या रही है। उधर, अफसर अलाटमेंट नहीं होने से वेतन भुगतान नहींं होने की बात कही है। वेतन नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। शिक्षकों ने अफसरों से समय पर वेतन देने की मांग की है। कन्या उमावि प्राचार्य कासिफ हुसैन शेख ने बताया बिल बनाकर ट्रेजरी में भेज दिए है। अलाटमेंट चुनाव के कारण परेशानी रही है। जल्द वेतन दिया जाएगा।