पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्णय लिया, आज निकालेंगे यात्रा

निर्णय लिया, आज निकालेंगे यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्णय लिया, आज निकालेंगे यात्रा

पलसूद. मांनर्मदा हिंदू संगम महेश्वर में 10 फरवरी को होगा। इसके लिए गांव-गांव में मां नर्मदा के जल से भरे कलशों की स्थापना ग्राम रक्षा समितियों के माध्यम से की जा रही है। इस आयोजन को लेकर नगर की धर्म रक्षा समिति ने श्रीराम मंदिर में बैठक की। इसमें नगर में कलश यात्रा निकालने के लिए विचार-विमर्श किया गया। सामूहिक निर्णय लेकर घर-घर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण देने की बात कही गई। कलश यात्रा सुबह 10 बजे श्रीराम मंदिर से शुरू होगी। जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए श्री राम मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। इसके बाद कलशों की स्थापना की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी थे।